रांची। झारखंड के डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के कई जिले सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं शीतलहर भी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में मापा गया। सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज एमओ में दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
केंद्र के मुताबिक 9 जनवरी गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है।
9 से 14 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
ये राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान
