रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विवि का दीक्षांत समारोह 2 फरवरी को होगा। इसमें करीब 12 सौं डिग्रियां बांटी जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी, पीएचडी डिग्री विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसमें यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल रमेश बैस के शामिल हो सकते हैं।
जानकारी हो कि विवि की स्थापना वर्ष 1981 में हुई है। इसके बाद से अब तक 6 दीक्षांत समारोह हुए हैं। इसमें विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई है। ये 7वां दीक्षांत समारोह होगा। करीब तीन साल के अंतराल पर ये हो रहा है।
बतातें चलें कि वर्तमान में विवि के अंतर्गत 10 कॉलेज संचालित हैं। इसमें उद्यान, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरीज और कृषि संकाय भी शामिल हैं। इन कॉलेजों से कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी डिग्री दी जाएगी।