जल्‍द रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘मां के चरणों में संसार 2’

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘मां के चरणों में संसार 2’ बहुत जल्द रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता कृष्णा लाल यादव ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई हैं। इनके साथ अभिनेत्री सोनम ठाकुर ने अभिनय किया हैं।

प्रकाश एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित बनी फिल्म ‘मां के चरणों में संसार’ का सिक्वल हैं। यह पूर्णतः पारिवारिक और मनोरंजक फिल्‍म है। इससे पूर्व कई फिल्में अभिनेता कृष्णा लाल यादव की यूट्यूब पर रिलीज हुई है।

कृष्णा लाल यादव ने बताया कि उनकी कई फिल्में एक-एक कर बहुत ही जल्द रिलीज होगी। इसमें कृष्णा लाल यादव का एक अलग अंदाज व अभिनय का नया रूप देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता जितेंद्र सिंह यादव, निर्देशक रवि पटेल, सह निर्माता रामेश्वत, संगीतकार एमएम ब्रदर्स, एक्शन डायरेक्टर अली खान, पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक बिट्स स्टूडियोज हैं।

फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकारों में आलोक रंजन, ममता वर्मा, मुकेश यादव, संजय वर्मा, सशिता रॉय सहित अन्य ने भी अभिनय किया हैं।