जेसीआई रांची के अध्‍यक्ष बने अरविंद राजगढ़िया, टीम ने ली ग्रहण

झारखंड
Spread the love

रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची का शपथ ग्रहण समारोह रांची के होटल काव्स में 15 जनवरी को हुआ। मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि जेसीआई सेनेटर जगन्नाथ दास थे।

इस समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने अपनी नई टीम के साथ शपथ लिया। मुख्य अतिथि संजय सेठ ने अरविंद राजगढ़िया एवं उनकी नई टीम को बधाई दी।

अरविंद राजगढ़िया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में शपथ लेते हुए आने वाले वर्षों में समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपना विजन बताया। अपनी टीम को कहा  ‘ड्रीम बिग, डेयर डिफरेंटली, डिलीवर सक्सेसफुली’।

कार्यक्रम का मंच संचालन ऋषभ जैन ने किया। कार्यक्रम में अनंत जैन, साकेत अग्रवाल, संदीप खेमका, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं रांची की सभी जानी-मानी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये है नई टीम

सचिव : तरुण अग्रवाल

उपाध्यक्ष : देवेश जैन, निशांत मोदी, निखिल अग्रवाल, विक्रम चौधरी, पियूष केडिया, प्रतीक जैन

कोषाध्यक्ष : अभिषेक जैन

संयुक्त सचिव : रवि आनंद

प्रवक्ता : प्रवीण अग्रवाल

निर्देशक : आदित्य जालान, अंकित जैन, अंकित अग्रवाल, अंकित मंत्री, अंकित मोदी, अविकल मस्करा, चंद्रेश बाजाज, कौशल मुरारका, मोहित बागला, नटवर बाजोरिया, निखिल मोदी, मयंक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राहुल टिबड़ेवाल, रौनक टेकरीवाल, रिषभ जैन, रिषभ सिंघानिया, साकेत अग्रवाल, संकेत सरावगी, सौरव जालान, शुभम बुधिया एवं सनी केडिया।