jharkhand : दो-तीन घंटे में इन जिलों में बारिश होने के साथ चलेगी आंधी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालि‍क मौसम अलर्ट जारी की है। इसके मुताबिक झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में आंधी चलने वाली है। बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात होगा। साथ ही, बारिश होने की प्रबल संभावना है। कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसका असर देवघर, दुमका, धनबाद, गुमला, रांची. साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ जिले के कुछ भागों में पड़ेगा।

केंद्र ने मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। सभी से सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाने की बात कही है। सलाह दी है कि पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।