Jharkhand Weather News

यहां गुजरने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्य प्रदेश। मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षाेभ के असर से बदले हवाओं के रुख के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलाें में रात के तापमान में बढ़ाेतरी हुई है।

राजधानी में सोमवार काे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। रविवार काे अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार काे पश्चिमी विक्षाेभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इस वजह से मंगलवार से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट हाेने लगेगी। उधर सोमवार काे मध्य प्रदेश में सबसे कम 7.3 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। शहर में सुबह हल्का काेहरा भी छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जाे सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ जम्मू के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओ का रुख उत्तर–पूर्वी एवं दक्षिण–पूर्वी हाे रहा है। इस वजह से वातावरण में कुछ आर्द्रता बढ़ने की वजह से सुबह के समय ग्वालियर–चंबल संभाग के जिलाें में काेहरा जबकि भाेपाल में भी हल्का काेहरा छाने लगा है।

शुक्ला के मुताबिक साेमवार काे पश्चिमी विक्षाेभ आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद हवा का रुख उत्तरी हाेने से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहराें में सर्दी बढ़ने लगेगी।