Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

27 दिसंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए बीमार पड़ने की आशंका रहेगी। सेहतर पर थोड़ा ध्यान रखें। खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

वृष (, , , , वा, वी, वु, वे, वो)

दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे।परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

नए कार्यों की शुरुआत कर सकते है। इसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से किसी मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। मिश्रित परिणाम आने की उम्मीद है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जमकर मेहनत करेंगे। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। जीवनसाथी से बात कर इसे दूर करने का प्रयास करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों के प्रति थोड़ा सा ध्यान देना जरूरी साबित होने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में विलंब हो सकता है। कुछ परेशानियां होंगी। अपने दुख दे सकते हैं। जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। काम पर ध्यान दें। उसे बढ़िया करने का प्रयास करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आएगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रूके हुए काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

लंबे समय बाद शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा। परेशानियों का खात्मा होता देखने को मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने वाला है। प्रसन्नता का स्तर बेहतर बना रह सकता है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यात्रा भविष्य के मार्ग खोलेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। उनकी मदद से अच्छे लाभ होंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुराने या अधिक अनुभवी व्यक्ति की सलाह मांगने के लिए अच्छा दिन है। पछतावा नहीं होगा। व्यापारी को कारोबार में बदलाव होने के योग हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)