पटना। पवन सिंह अपनी गायकी और अभिनय के नये अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार भी कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिला रहा है। हाल में मेगा बजट से बनी भोजपुरी की अबतक की सबसे महंगा गाना ‘हरी हरी ओढ़नी’ आज 100 मिलियन व्यूज प्राप्त कर एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है।
पवन सिंह ने इस तरह का रिकॉर्ड उन्होंने पहले भी बना रखा है। हालांकि यह रिकॉर्ड सिर्फ 1 महीना 19 दिन में स्थापित किया है। गाना ‘हरी हरी ओढ़नी’ की गायकी पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाजों में स्वरबद्ध किया है।
गाने का फिल्माकंन पवन सिंह और डिम्पल सिंह के ऊपर किया गया है। डीआरएस रिकॉर्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज की गई गाने के निर्माता धीरज सिंह हैं।
निर्माता ने कहा कि इस गाने को बनाने में हमलोगों ने काफी मेहनत की है। बनाने के समय में ही टीम ने कहा था कि यह गाना एक नया रिकॉर्ड बनायेगी। सच मे ही हुआ मैं इसके लिए दर्शकों को दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
पवन सिंह कहते कि यह दर्शक हमारे सभी गाने को प्यार देते आ रहे हैं। सच में यह गाना 2022 का सबसे ब्लॉकबस्टर सांग्स बन गया। इसके लिए दर्शकों को दिल से धन्यवाद।
डीआरएस रिकॉर्ड के संचालक धनंजय सिंह का कहना यह कि इस कंपनी से नए साल में पवन सिंह की कई और बड़े गाने रिलीज होने वाली है। मुझे उम्मीद है कि ‘हरी हरी ओढ़नी’ की तरह दर्शक आने वाले गाने को जरूर प्यार देंगे।
बरहाल इस गाने का लेखक आषुतोष तिवारी, म्यूजिक प्रियांशु सिंह हैं।


