jharkhand : बीते 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा, मौसम केंद्र के ये संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

  • जमशेदपुर के न्‍यूनतम तापमान में दर्ज की गई 3.4 डिग्री की गिरावट

रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 दिसंबर को दी है।

बीते 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। कहीं-कहीं सुबह में हल्‍का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ केवीके में दर्ज किया गया।

पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान का असर खत्‍म होने के बाद मौसम साफ हो गया। हवा चलने लगी। इसके कारण तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापामन में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जमशेदपुर के न्‍यूनतम तापमान में 3.4 और डालटेनगंज के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। 15 दिसंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

केंद्र के मुताबिक 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्‍चों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

आज का न्‍यूनतम तापमान

शहर                                           तापमान

रांची                                            12.9

जमशेदपुर                                    12.8

डालटेनगंज                                   10.4

(नोट : आंकड़े रांची मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।