रांची। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर। उन्हें क्रिसमस से पहले वेतन मिल सकता है। वेतन भुगतान के लिए विभाग सक्रिय हो गया है। फाईल बढ़ गई है। इसका आदेश भी जल्द जारी हो सकता है।
जानकारी हो कि सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर अक्टूबर, 2022 का वेतन पहले ही दिया था। राज्य सरकार के निर्णय पर झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय में सभी पदाधिकारी और कर्मियों को अक्टूबर के मासिक वेतन का भुगतान 20 अक्टूबर, 2022 से किया गया था।
क्रिसमस 25 दिसंबर को है। यह क्रिश्चन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। इस समुदाय के हजारों कर्मचारी सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत है। उनके साथ अन्य कर्मचारियों को भी वेतन का इंतजार है। यह पर्व से पहले मिल जाने पर उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है।
जानकारी हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस दिशा में पहल की थी। क्रिसमस से पहले वेतन भुगतान के लिए सरकार से आग्रह किया था। इस बाबत पत्र भी लिखा था।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।