रांची। निचली बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 6 दिसंबर को दी।
आनंद के मुताबिक झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज पलामू में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वर्तमान में पलामू संभाग के इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान देखने को मिल रहा है। यह 8 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
राज्य के मध्य भागों में यानी रांची, बोकारो और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। कोल्हान और संथाल के इलाकों में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है।
केंद्र प्रमुख के अनुसार अगले 5 दिन झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस सीजन में न्यूनतम तापमान सबसे महत्वपूर्ण होता है। कल न्यूनतम तापमान में कोई बड़े इ की संभावना नहीं है।
इसके बाद 8, 9 और 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
निचली बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इसके 8 दिसंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से टकराने की संभावना है।
इस सिस्टम के कारण झारखंड के हवा के पैटर्न में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके कारण 8 दिसंबर से बादल देखने को मिलेंगे। बादल 10 दिसंबर तक देखने को मिलेंगे।
इसकी वजह से दिन का तापमान थोड़ा कम हो जाएगा। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सिस्टम के कारण झारखंड के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
फिलहाल सर्दी को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। सुबह में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है। खासकर मैदानी इलाकों में नदी, डैम, झील के आसपास कोहरा देखने को मिल सकता है।