रांची के कई इलाकों में वाहनों की जांच, वसूले 3.38 लाख जुर्माना, 6 जब्त

झारखंड
Spread the love

  • रातू, दलादली, रिंग रोड और कांके क्षेत्र में की गई जांच

रांची। रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने 6 दिसंबर, 2022 को रातू, दलादली, रिंग रोड और कांके क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना प्रदूषण प्रमाण, बिना परमिट, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों के अतिरिक्त रांची में चल रहे झारखंड से बाहर निबंधित वाहन की जांच की गई।

वसूला गया 383480 रुपए का जुर्माना

वाहन जांच के दौरान 124 वाहनों की जांच की गई। कार्यालय के कर्मी ने बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। कुल 34 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा, दो पहिया, ऑटो आदि) से 3,83,480 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

6 वाहनों को किया गया जब्त

जांच के दौरान 6 वाहनों का टैक्स फेल पाया गया। ऐसे वाहनों को जब्त कर रातू थाना में रखा गया है।

यातायात नियमों का पालन करें

जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि वाहन से संबंधित कागजात अपने साथ रखें। वाहन का परिचालन करते समय सभी कागजात अद्यतन रखें। यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी।

नियमों के पालन से सड़क दुर्घटना में कमी

डीटीओ ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटना में कमी आई है। रांची जिला में अक्टूबर 2022 तक 551 सड़क दुर्घटना में 360 लोगों की मृत्यु हुई और 364 लोग घायल हुए। साल 2021 में दिसंबर तक 644 सड़क दुर्घटना में 448 लोगों की जान गई थी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने उम्मीद जताई गई कि यातायात नियमों के पालन से आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में और कमी देखने को मिलेगी।