बार्सोटन और जीसा ने टाटा स्टील कोलकाता 25K में फिर से रचा कोर्स रिकॉर्ड

अन्य राज्य खेल देश
Spread the love

  • अभिषेक पाल और संजीवनी जाधव ने इंडियन एलीट का ताज अपने नाम किया

कोलकाता। टाटा स्टील कोलकाता 25K के सातवें संस्करण में पुरुषों और महिलाओं की एलीट अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में विजेता लियोनार्ड बार्सोटन और डेसी जीसा ने रविवार की सुबह रिकॉर्ड बुक को एक बार से रचा। इसमें 15,000 से अधिक उत्साही लोगों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

केन्या के बार्सोटन ने अपने टीएसके 25K खिताब का बचाव अपने ही अंदाज में किया, क्योंकि उनके द्वारा 2019 में बनाए गए 1: 13.05 का अपना ही कोर्स रिकॉर्ड दांव पर था। 2017 में वर्ल्ड क्रॉस-कंट्री रजत पदक विजेता बार्सोटन ने इस बार इसे 1.12.49 में समाप्त किया।

शुरुआत से ही मिक्स में, लेकिन लीड पैक में नहीं, बार्सोटन, अल्फ्रेड नगेनो, अब्दिसा तोला और बरहानू लेगेसे से पीछे थे। लेकिन जब उन्होंने 20 किमी के चिन्ह के बाद गति पकड़ी, तब फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इस बीच, महिला एलीट वर्ग में बहरीन की डेसी जीसा ने इथियोपियन गुटेनी शोन द्वारा बनाए गए कोर्स रिकॉर्ड से लगभग एक मिनट की दूरी कम कर रेस जीती और 7500 यूएसडी और 3000 यूएसडी का इवेंट रिकॉर्ड बोनस हासिल किया। उन्होंने दो साल पहले सेट किए गए 1:22:09 के पिछले मार्क को तोड़ते हुए 1:21:04 में फिनिश किया। 

पुरुषों के एलीट वर्ग में इथियोपिया के बेरहानु लेगेस (1:12:54) और राष्ट्रमंडल खेलों के मैराथन चैंपियन युगांडा के विक्टर किपलांगट (1:12:56) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इथियोपिया के ज़ेनेबा यिमर (1:21:18)  और युगांडा की मर्सीलीन चेलंगट (1:21:31) ने महिला वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीता।

दिलचस्प बात यह है कि अपने पोडियम फिनिश के रास्ते में, तीनों एलीट पुरुष और महिला धावकों ने अपने कोर्स रिकॉर्ड में सुधार किया।

एलिट वर्ग के भारतीय पुरुषों का ताज अमेठी में जन्मे अभिषेक पाल ने जीता, जो विजेता का 2,75,000 रुपये की राशि घर ले गए। इस भारतीय रेलवे कर्मचारी ने 1:17:52 के समय के साथ शो को रोमांचक बना दिया।

भारतीय महिलाओं की एलीट श्रेणी में संजीवनी बाबूराव जाधव ने शीर्ष प्रदर्शन और 2,75,000 रुपये की राशि के साथ बेहद सफल वर्ष का समापन किया। उन्होंने विश्व की प्रतिष्ठित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की भारतीय महिला वर्ग और फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर का स्वर्ण जीता है। वह यहां 1:34:23 के समय के साथ विजेता के पोडियम पर खड़ी हुईं।

भारतीय पुरुष वर्ग में कालिदास हिरावे (1:117:57) और श्रीनू बुगाथा (1:18:25) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिलाओं का रजत और कांस्य पदक मोनिका चौधरी (1:37:00) और रीनू सिंह (1:39:11) ने जीता।

25K और विजय दिवस ट्रॉफी प्रतिभागियों में 2887 पुरुष और 326 महिला प्रतिभागी शामिल थे, जबकि पुलिस कप सहित ओपन 10K में क्रमशः 4709 और 1306 प्रतिभागी शामिल हुए। आनंद रन (4.5K) में 2981(पुरुष) और 1286 (महिला) प्रतिभागी शामिल हुए, जबकि वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ और चैंपियंस विथ डिसएबिलिटी (एक सहयोगी के साथ) में क्रमशः 807 (पुरुष) और 702 (महिला) और 143 (पुरुष) और 43 (महिला) प्रतिभागी शामिल हुए।

इस रनिंग फेस्टिवल में कुल 15,186 धावकों में कुल 87 विदेशी प्रतिभागी और 15,099 भारतीय प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक विजेता ओलंपियन और इवेंट एंबेसडर अभिनव बिंद्रा से प्रेरणा ली, जो ग्रैंडस्टैंड से दौड़ देखने के लिए मौजूद थे। इस बीच, महिला क्रिकेट आइकन और पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी और टॉलीवुड की क्वीन सुभाश्री चक्रवर्ती, जो इस आयोजन के दो प्रख्यात चेहरे हैं, सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रही थीं, विशेष रूप से वे जो आनंद रन में भाग ले रहे थे, जो इस आयोजन की आत्मा और बंगाल की भावना का उत्सव है।

यूएसडी 100,000 प्राइज फंड रेस दुनिया की प्रीमियम दौड़ों में से एक है। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में महामहिम डॉ सीवी आनंद बोस, खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री, पावर अरूप बिस्वास, मेजर जनरल एसएस कहलॉन (जीओसी-बंगाल क्षेत्र), लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कलिता (जीओसी-इन-सी पूर्वी कमान), देवाशीष कुमार (एमएमआईसी, केएमसी) और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल शामिल थे।

प्रोविजन रिजल्ट

ओवरऑल इंटरनेशनल मेंन

लियोनार्ड बार्सोटन (केन्या) 1:12:49;  बिरहानु लेगेस (इथियोपिया) 1:12:54;  विक्टर किपलंगट (युगांडा) 1:12:56;  अल्फ्रेड नगेनो (केन्या) 1:13:15;  अब्दिसा टोला (इथियोपिया) 1:14:27.

ओवरऑल इंटरनेशनल वूमेन

डेसी जिसा (बहरीन) 1:21:04, जाइनेबा यिमर (इथियोपिया) 1:21:18;  मर्सीलाइन चेलंगट (युगांडा) 1:21:31;  ओब्से अब्देटा (इथियोपिया) 1:21:43;  अशेते बेकेरे (इथियोपिया) 1:22:12

इंडियन मेन

अभिषेक पाल (भारत) 1:17:52;  कालिदास हीरावे (भारत) 1:17:57; 

श्रीनू बुगाथा (भारत) 1:18:25; 

तीर्था पुन (भारत) 1:19:23; 

हर्षद म्हात्रे (भारत) 1:19:35

इंडियन वूमेन

संजीवनी जाधव (भारत) 1:34:23;  मोनिका चौधरी (भारत) 1:37:00; 

रीनू सिंह (भारत) 1:39:11; 

निरमा ठाकुर (भारत) 1:39:48;

जिग्मेत डोल्मा (भारत) 1:41:57

रन इन कॉस्ट्यूम

ग्रुप विनर्स

लिटिल बिग हेल्प (डांस स्किट-बॉयज (मास्क्ड एंड फ्रीस्टाइल फ्यूजन); नेहा और शारबनी (नॉट मेसी, मेसी गर्ल्स ऑन हिस्ट्री ऑन नंबर 10)।

व्यक्तिगत विजेता

अश्मिता गुहा (जब आनंद रन में नेमार की मुलाकात मेसी से हुई);  सुनादिता दासगुप्ता (पार्किंसंस रोग के बावजूद फ़ुटबॉल ने मेरे चेहरे पर मुस्कान कैसे लाया)

विजय दिवस ट्रॉफी

भारतीय सेना वीडीटी 2 (प्रदीप तोमर, अंडाला श्यामसुंदर राव, सावत सिंह) 04:32:14;  भारतीय सेना वीडीटी 4 (नथनेल टोपनो, जरपुला बालू, हेमंत सिंह) 04:35:36;  भारतीय सेना वीडीटी 1 (राहुल सिंह, संजय लकड़ा, दीपक कुमार ठाकुर) 04:36:34

पुलिस कप

पुलिस कप पुरुष टीम 110 (ऋषिकेश चक्रवर्ती, जॉयदेब डे, मानस दास) 01:44:45;  पुलिस कप टीम 31 (रवींद्र मैती, एमडी वाजेद अली, अचोंग एबेल रोंगॉन्ग लेप्चा) 02:10:30;  पुलिस कप पुरुष टीम 31 (पंचन दत्ता, लक्ष्मण चंद्र रॉय, चंदन बाउरी) 02:16:10

पुलिस कप महिला टीम 2 (नीलिमा मुडी, सोवा मैती, दीपांजलि रॉय) 03:16:06;  (लिपिका मंडल, पृथा दास, जीबी सुरभि) 03:57:18;  पुलिस कप महिला टीम 7 (सहेली डे, उर्मिमाला साहा, दुर्गा बर्मन) 04:01:03.