जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्‍यक्ष बनी अनीता अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने अपने नए अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव कर लिया है। वर्तमान अध्यक्ष निधि सर्राफ ने कहा कि काम करते-करते पूरा साल बीत गया और पता ही नहीं चला। पूरी टीम का मुझे पूरा साथ मिला।

जेसीआई रांची की नई अध्यक्ष अनीता अग्रवाल और सचिव प्रीति बागला बनी। उनके नई बोर्ड मेंबर का स्वागत किया गया। संस्‍था की पूर्व अध्‍यक्षों ने फेलिसिटेट किया।

सदस्‍यों ने चार्टर नाइट सेलिब्रेट किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने बताया कि नई टीम जल्‍द ही पदभार ग्रहण करेगी।