US; कोलोराडो स्प्रिंग्स गे नाइट क्लब में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 18 घायल

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। बड़ी खबर US के कोलोराडो से सामने आया है, जहां स्प्रिंग्स गे क्लब में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्लब क्यू के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती और एंबुलेंस दिखाई दे रही है।

चश्मदीदों की मानें, तो इस घटना में कई लोगों को गोली लगी है और कई मौतें हुई हैं। क्लब क्यू-जहां घटना हुई वह खुद को गे एंड लेस्बियन नाइटक्लब बताता है। यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस (टीडीओआर) पर हुआ है।

ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद करने के लिए 20 नवंबर को हर साल इसे मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत साल 1999 से हुई।

गोलीबारी की इस घटना पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि बंदूकधारी ने एक स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल करके कम से कम 10 लोगों पर गोलियां चलाई हैं।

हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि बंदूकधारी ने फायरिंग क्यों की? और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को अपना निशाना क्यों बनाया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।