पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, झारखंड में इस समय दिखेगा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्‍थानों में दिखाई देगा। कुछ दिन पहले ही सूर्य ग्रहण हुआ था। इसका अद्भुत दृश्‍य झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिला था।

कोलकाता खगोल विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 नवंबर को राज्य भर में चंद्र ग्रहण की स्थिति बनेगी। आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2.39 से शाम 6.19 तक रहेगा। इस बीच दोपहर 3.46 से शाम 5.12 तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। राज्यवासियों को चंद्रोदय के उपरांत ही ग्रहण दिखाई देगा।

रांची में चंद्रोदय का समय शाम 5.03 होगा। हजारीबाग में शाम 5.02 है। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि रांची में 9 मिनट तक होगी। हजारीबाग में 10 मिनट तक इसे देखा जा सकता है। इसके बाद आंशिक ग्रहण की स्थिति शाम 6.19 तक देखा जा सकता है।

केंद्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्र के बीच आ जाता है। तीनों एक सीधी रेखा में स्थित होते हैं।