भाजपा का प्रदर्शन 10 नवंबर को, पंचायतों में प्रभारी नियुक्‍त

झारखंड राजनीति
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मेहता ने की। बैठक में प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 10 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्रत्येक पंचायत से प्रभारी नियुक्त किया गया। इसमें बरडीहा महेंद्र यादव, राजेश मेहता, सलगा मुंद्रिका चन्द्रवंशी, नंदू यादव, ओबरा अरविंद राम, दिनेश यादव, उमेश रजवार, सुखनदी श्यामनाथ रजवार, प्रभु रजवार, आदर सुदामा चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, संगम ठाकुर व जतरो बंजारी मनोज सिंह, अरविंद रजवार, सुनील गुप्ता के नाम शामिल हैं।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि राज्य सरकार भोली-भाली जनता को ठगने व लूटने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्याएं चरम सीमा पर है। इसलिए प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार में लूट मची हुई है। राज्‍य सुखाड़ की भयावह स्थिति से गुजर रहा है। सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्परंजन ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है। इसलिए राज्य सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे प्रखंड के लोग भी शामिल होंगे।

मौके पर युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, मुंद्रिका चन्द्रवंशी, देवन रजवार, मथुरा रजवार, श्री राम रजवार, राम केयास साह, कृष्णा चौधरी, गुप्तेश्वर विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।