Jharkhand Weather News

JHARKHAND में 18 नवंबर से फिर करवट लेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

  • डालटनगंज में न्‍यूनतम तापमान गिरकर पहुंचा 9.9 डिग्री

रांची। झारखंड में पिछले दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इसका प्रमुख कारण उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी था। पश्चिमी उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही हवा अपने साथ झारखंड की ओर ठंढ लेकर आई थी। इससे राज्‍य के लगभग सभी हिस्‍सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। ठंढ महसूस की गई। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभि‍षेक आनंद ने 14 नवंबर को दी है।

आनंद ने बताया कि डालटनगंज में सबसे कम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बोकारो में 11.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। उन्‍होंने बताया कि 15 और 16 नवंबर को न्‍यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

केंद्र प्रमुख ने बताया कि 18 नवंबर से न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी में बढ़ोतरी होगी। अभी पलामू प्रमंडल के कुछ इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है।

आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्‍क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह में हलका कोहरा देखने को मिलेगा। तापमान में हो रहे बदलाव के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें।

ये है न्‍यूनतम तापमान

शहर            तापमान       सामान्‍य से कम

रांची             11.9            1.8

जमशेदपुर    14.2            1.9

डालटेनगंज   9.9              4.8

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।