चार सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

झारखंड
Spread the love

  • चल रहे आंदोलन और 19 नवंबर के सीएम घेराव कार्यक्रम की दी जानकारी

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र चौबे के नेतृत्व में शिक्षकों का समूह रांची में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से 8 नवंबर को मिला। शिक्षकों की चार सूत्री मांगों का समाधान कराने का आग्रह कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इससे संबंधित शिक्षकों के आंदोलन और 19 नवंबर को मुख्यमंत्री घेराव की बात बताई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शिक्षकों की बातों को सुनने के बाद कहा कि उनकी मांगों से सहमति हैं। मुख्यमंत्री से बात कर इसका समाधान कराएंगे।

संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि शिक्षकों से घोर भेदभाव किया जा रहा है। सरकार द्वारा अन्य कर्मियों को वृति उन्नयन योजना (MACP) का लाभ दिया जा रहा है। शिक्षकों को इससे अलग रखते हुए बिना किसी वित्तीय उन्नयन के ही उन्‍हें सेवानिवृत होने को बाध्य कर दिया जाता है।

संघ ने बताया कि छठे वेतनमान में जनवरी, 2006 से शिक्षकों के न्यूनतम आरंभिक वेतन निर्धारण की विसंगति के निराकरण की अनदेखी की जा रही है। इसी मामले में सचिवालय कर्मियों की समस्या का निराकरण कर दिया गया।

शिक्षकों को उनके गृह जिले में स्थानांतरित करने का अवसर देने संबंधी सुस्पष्ट नियमावली अब तक नहीं बनाई गई। यह शिक्षा मंत्री के लिखित निर्देश और आश्वासनों की अवहेलना है।

शिक्षकों को अध्यापन कार्य से विमुख रखते हुए जबरिया लिपिकीय कार्य करने को मजबूर करना किया जाता है। संघ ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए रहने की प्रवृति से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संतोष कुमार, संजय साहु, अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, सलीम सहाय, कृष्ण शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, श्रीप्रकाश उपाध्याय, सुरंजन कुमार, राम कुमार, जितेंद्र कुमार, अनुप मिश्रा, अवध नेपाली, योगेंद्र द्वि‍वेदी, रणजीत मोहन, सुधीर सिंह, सुधांशु प्रमाणिक, शमीम अंसारी, जुबेर अंसारी, युसुफ अंसारी, इन्द्रनाथ महतो, रघुनाथ महतो, निशी कुमारी, सतीश बड़ाईक सहित सकड़ों शिक्षक मौजूद थे।