आफताब के लिए श्रद्धा ने छोड़ा घर-परिवार, शादी की बात करने पर कर डाले 35 टुकड़े

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। श्रद्धा ने आफताब के लिए अपने परिवार और घर को छोड़ दिया। दोनों साथ रहते थे। शादी की बात करने पर आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर डाले। उसकी लाश 18 दिनों तक जंगल में फेकता रहा।

आफताब और श्रद्धा दोनों मुंबई के रहने वाले थे। एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों साथ दिल्ली रहने आये थे। श्रद्धा उससे शादी करना चाहती थी। हालांकि आफताब राजी नहीं था।

श्रद्धा ने जब शादी की बात की, तब आफताब ने एक फ्रिज खरीदा। इसके बाद श्रद्धा के 35 टुकड़े कि‍या। टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और 18 दिन तक हर एक रात श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकता रहा।

दिल्ली के कॉल सेंटर में काम करती थी। श्रद्धा के परिवार वाले आफताब से उसके रिश्‍ते का विरोध कर रहे थे। पारिवारिक विरोध के कारण श्रद्धा अपना घर छोड़ चुकी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्‍ली के ADCP (साउथ) अंकित चौहान ने बताया कि यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तब लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का आखिरी ज्ञात स्थान दिल्ली पता चला।

अंकित चौहान ने बताया कि वह लोग हमारे पास महरौली थाना आए जिसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दोनों लोग मुंबई में काम करते थे। लड़के ने यहां आने के बाद यहां काम शुरू कर दिया था। लड़के की पहचान आफताब पूनावाला के रूप में हुई है। यह दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे।

ADCP के मुताबिक इन दोनों के झगड़े होने लगे थे, जिसके बाद दोनों अपना आपा खो बैठते थे। इस बार लड़के ने आपा खोया और घटना को अंजाम दिया। उसने हमें बताया कि उसने लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर उसके हिस्सों को आसपास के इलाकों में फेंक दिया। हमने लड़के को गिरफ़्तार कर लिया है। कार्रवाई जारी है।