LAKHNOW; 4 साल की इस मासूम के दिल का ऑपरेशन कवाएंगे गौतम अडाणी, जानें ट्वीट कर क्या कहा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। सुखद खबर यह आयी है कि भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी लखनऊ में रहने वाली एक 4 साल की मासूम के लिए फरिश्ता बने हैं। उन्होंने दिल में छेद के बाद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही लखनऊ की मनुश्री की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके की रहने वाली 4 साल की मनुश्री के दिल में पैदा होने के समय से ही छेद है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके ऑपरेशन पर 1 लाख से अधिक का खर्च बताया है। ऐसे में अब अडाणी ने बच्ची के इलाज में लगने वाला पूरा खर्च उठाने का वादा किया है।

अडाणी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘मनुश्री बहुत जल्द ठीक हो जाएगी, मैंने अडाणी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद देने के लिए सुनिश्चित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मनुश्री जल्दी ही अपने स्कूल वापस लौट सकेगी और अपने दोस्तों के साथ फिर से खेल सकेगी।

यहां बता दें कि मनुश्री का ऑपरेशन लखनऊ में 15 नवंबर को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) अस्पताल में होगा। इसमें करीब 1.25 लाख रुपए का खर्च आएगा।

यहां यह भी बता दें कि जब मनुश्री पैदा हुई थी, उस समय से ही मनुश्री के दिल में छेद है। कुछ समय पहले उसके दिल के छेद का साइज छोटा था, लेकिन समय के साथ अब काफी बड़ा हो गया है। जिसके कारण अब उसके दिल के छेद के लिए ऑपरेशन ही एकमात्र इलाज है।

वहीं, उसका ऑपरेशन कल यानी 15 नवंबर को होना है, जिसके चलते मनुश्री आज ही अस्पताल में भर्ती हो जाएगी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने छोटी बच्ची की मदद करने के लिए अडाणी के प्रयासों की सराहना की है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘आपकी इस दयालुता और अच्छा काम हमें भविष्य में इस तरह के काम करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा’।

एक उपयोगकर्ता ने कामना की कि भगवान गौतम अडाणी को उनके “उत्कृष्ट कार्य” के लिए और अधिक संपत्ति प्रदान करें।