jharkhand

Jharkhand : राज्‍य सेवा के कई अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे कार्मिक विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

ये है पूरी सूची

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे बंका राम को दुमका का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया जाएगा। उनकी सेवा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपी गई है।

सिमरिया (चतरा) के कार्यपालक दंडाधिकारी अजय भगत को बरही का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में उप सचिव रहे दीपू कुमार को जमशेदपुर का विशिष्ठ अनुभाजन पदाधिकारी बनाया गया है।

जेपीएससी में उप सचिव रहे कमलकांत गुप्ता को धनबाद का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नगरीय प्रशासन निदेशालय में सहायक निदेशक रहे योगेन्द्र प्रसाद को धनबाद के विशिष्ठ अनुभाजन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

साहेबगंज के जिला आपूर्ति पदाधिकारी रहे जयदीप तिग्गा को अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में अवर सचिव रहे राजेश्वर नाथ आलोक को रांची का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) बनाया गया है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त (सुरक्षा) रहे रविशंकर विद्यार्थी गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अवर सचिव रहे प्रदीप कुमार को संयुक्त परिवहन आयुक्त (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

धनबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी रहे अमर प्रसाद को साहिबगंज का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया जाएगा। उसकी सेवा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपी गई है।

ऊर्जा विभाग में अवर सचिव रहे राजीव कुमार को दुमका का अपर समाहर्ता बनाया गया है।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में अवर सचिव रही श्रीमती ज्योति कुमारी झा को वित्त विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जमशेदपुर के अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रहे नंदकिशोर लाल को कार्मिक विभाग में योगदान करने का आदेश दिया गया है।

गुमला (चैनपुर) की अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती प्रीति‍ किस्कू को जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया जाएगा। उनकी सेवा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपी गई है।

चतरा के कार्यपालक दंडाधिकारी रहे सलमान जफर खिजरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए इनकी सेवा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपी गई है।

चान्‍हो (रांची) के प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे प्रदीप भगत को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए इनकी सेवा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपी गई है।