रांची। लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ दिन सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र में 25 नवंबर को दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में शीतलहर की स्थिति बनी। सबसे कम तापमान डाल्टनगंज में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में रात और दिन के तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में बदलाव नहीं होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
केंद्र के मुताबिक 26 और 27 नवंबर को आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्क रहेगा।