Jharkhand : न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचा, सामान्‍य से इतना कम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 नवंबर को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जमशेदपुर में इसमें 2 और डालटनगंज में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्‍य में 25 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख्‍य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे बदलाव के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्‍चों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

ये है न्‍यूनतम तापमान

शहर            तापमान       सामान्‍य से कम

रांची             11.4            2.8

जमशेदपुर    14.4            2.0

डालटेनगंज   9.2              4.6

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।