विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत सचिवालय प्रांगण में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच गुरुवार को कंबल का वितरण किया गया। पंचायत मुखिया कौशल्या देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार राम, रोजगार सेवक आरफीन जलाल अंसारी और उपमुखिया संतोष कुमार गुप्ता ने सम्मलित रूप से कम्बल का वितरण किया।
मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार राम ने बताया कि पंचायत में 9 वार्ड हैं। 1 से 4 वार्ड में निवास करने वाले गरीब, असहाय, विधवा व जरूरतमंदों के बीच बुधवार को ही 58 कंबल का वितरण किया गया था। गुरुवार को 5 से 9 तक के जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
लाभुकों में कन्हाई मेहता, प्रवेश मेहता, शंकर मेहता, सुदामा राम, संतोष मेहता, फुलवा कुवँर, नागेंद्र राम सहित अन्य भी शामिल है। मौके पर संगीता देवी, चिंता देवी, विनोद बैठा, सकीला बीबी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नाजिर अंसारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।