
रांची। गुरुवार को राजधानी रांची के नामकुम की लालखटंगा पंचायत के भुसूर चौक खूंटी रोड स्थित गोविंदपुर जंगल में बंद पड़े घर से पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग की सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।
डीएसपी के नेतृत्व में खरसीदाग़ ओपी पुलिस ने गुरुवार को जंगल स्थित बंद घर में छापामारी की जहां पुलिस को 50 से ज्यादा बोरों में भरकर रखा डोडा (अफीम) मिला।
कार्रवाई गुरुवार की देर शाम तक की गयी। जिस स्थान से पुलिस ने डोडा बरामद किया है, वह क्षेत्र घने जंगल के बीच है। जंगल में तीन से चार घर ही है। बरामद डोडा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गयी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj