भाजपा का जिला मुख्‍यालय के समक्ष प्रदर्शन बुधवार को, बनी रणनीति

झारखंड राजनीति
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिला कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। इसमें बुधवार को ‘हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम जिला मुख्यालय में है।

बैठक में प्रभारी भाजपा के मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी ने कहा कि सभी मंडलों से कम से कम 100-100 कार्यकर्ता किसान मोर्चा के नेतृत्व में गढ़वा बाजार समिति में एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के रूप जिला मुख्यालय जाएंगे।

गढ़वा जिला के प्रस्तावित 27 मंडल से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे ने आग्रह किया है कि जिला में निवास करने वाले सभी प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्य समिति सदस्य व पंचायत  से लेकर बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।

बैठक में महामंत्री सत्येंद्र चौबे, केदार प्रजापति, शशिरंजन दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्परंजन,  विनोद प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जित्येन्द्र मेहता, नरेश सिंह, सबिन्दर पांडेय, ज्ञानती देवी, मीडिया प्रभारी अरबिंद धर दुबे, बीरबल मेहता, सुखराम प्रजापति सहित अन्‍य उपस्थित थे।

सभी कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार के विरुद्ध भय, भूख व भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।