आदिल जयपुरी और कशिका कपूर का रोमांटिक ट्रैक ‘साजन’ लॉन्च, देखें यहां

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। सुप्रसिद्ध गीतकार हसरत जयपुरी के ग्रांड सन आदिल जयपुरी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। रोमांटिक सॉग ‘साजन’ में आदिल जयपुरी के आपोजिट सोशल मीडिया सेंशेसनल  कशिका कपूर नजर आएंगी। सॉग का निर्देशन दिव्यांश पंडित कर रहे हैं। मुंबई में आयोजित इवेंट में अंकित तिवारी, आदिल जयपुरी, काशिका कपूर और दिव्यांश पंडित की उपस्थिति में सिंगल साजन को लॉन्‍च किया गया।

अंकित तिवारी द्वारा गाया गया ‘साजन’ एक आकर्षक रोमांटिक सिंगल है। अवनीत द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक ऐसी दुनिया में फि‍ल्मायी गयी है, जो एक सर्वनाश से प्रभावित है। जहां इंसान आदमखोर (ज़ोम्बी)  में बदल रहे हैं और दूसरों को मारने और शहर को खत्म करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

वीडियो में आदिल जयपुरी और काशिका कपूर हैं, जो एक प्रेमी कपल की भूमिका निभाते हैं। दुनिया के अंत के साथ आदिल की एकमात्र इच्छा उसके साथ प्यार का आखिरी नृत्य करना है, जबकि वह वायरस से संक्रमित हो गई है जो उसे किसी भी क्षण एक जोंबी में बदल देगी। उसकी इच्छा हमेशा के लिए उसके साथ रहने की है, लेकिन अगर यह संभव नहीं है, तो उसके पास एक आखिरी विकल्प है।

म्यूजिक वीडियो का निर्माण वाइल्ड बफेलोज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता और म्यूजिक लेबल के संस्थापक दिव्यांश पंडित ने किया है।

अंकित तिवारी ने वाइल्ड बफेलोज म्यूजि‍क के साथ अपने एसोशिएशन पर कहा कि दिव्यांश पंडित और उनकी टीम महत्वाकांक्षी और जुनून से कार्य करने वाले युवा है। यह एक मुश्किल गीत था, लेकिन गाने को बहुत अच्छे से बनाया गया है।

अभिनेता आदिल ने कहा कि अभिनय हमेशा से मेरा जुनून रहा है। एक साजन जैसा संगीत वीडियो में अभिनय करना जो न केवल नृत्य की मांग करता है, बल्कि अभिनय के लिए भी बहुत स्कोप था। ट्रैक, हम सब के  पसंदीदा गायकों में से एक अंकित तिवारी द्वारा गाया गया है।

कशिका कपूर ने बताया, ‘जब मैंने गाने की थीम सुनी तो एक बार इस पर यकीन करना मुश्किल हुआ ना कि एक रोमांटिक नंगाने को एक ज़ोंबी सर्वनाश की दुनिया में फ़िल्माया जाएगा। फिर मैंने सोचा यह सोंग हैं जिसमें मुझे सही तरीक़े से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा।