Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

21 अक्‍टूबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मौक़े का फ़ायदा उठाएं। अच्छी सेहत के लिए आराम, पैदल सैर, योगा, प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। दोस्तों को उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा नहीं उठाने दें। घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी। जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें, जो चोट पहुंचा सकते हों। धन बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे तो अपने हितों को ही नुक़सान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता नहीं करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। खुद को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्त और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन फ़ायदेमंद साबित होगा। चीजें आपके पक्ष में जाएंगी। हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें। लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें ख़रीदना आसान होगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं। घर का खाना ही खाएं। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश नहीं हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। शादीशुदा लोग बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो उत्साह बढाएंगे। प्यार की मनोदशा में होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन मिलाजुला रहेगा। अगर यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे। नई चीज़ों को सीखने की ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। समय की नजाकत को देखते हुए अपने लिए समय निकाल सकते हैं। ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। बड़े कारोबारियों को बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)