indian-railway

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, कल से इन स्‍टेशनों पर भी रूकेगी ये ट्रेनें

झारखंड
Spread the love

रांची। कल से कई ट्रेनों का ठहराव धनबाद मंडल के कुछ स्‍टेशनों पर होगा। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए यह व्‍यवस्‍था की गई है।

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद मंडल के लातेहार स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेन, बरवाडीह स्टेशन पर 2 जोड़ी और कोडरमा स्टेशन पर 1 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव 10 अक्‍टूबर, 2022 से होगा। प्रायौगिक तौर पर अगले छह माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

10 अक्‍टूबर, 2022 से हटिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 18.08 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 18.10 बजे खुलेगी।

11 अक्‍टूबर, 2022 से आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 13.44 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 13.46 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10 अक्‍टूबर, 2022 से हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 21.56 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 21.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

12 अक्‍टूबर, 2022 से भोपाल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 03.45 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 03.47 बजे खुलेगी।

9 अक्‍टूबर, 2022 से सम्बलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस 00.32 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी और 00.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10 अक्‍टूबर, 2022 से बनारस से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस 22.44 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 22.46 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10 अक्‍टूबर, 2022 से रांची से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस  19.35 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 19.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

11 अक्‍टूबर, 2022 से सासाराम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस 07.24 बजे लातेहार स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 07.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10 अक्‍टूबर, 2022 से बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस 23.53 बजे बरवाडीह स्टेशन पहुंचेगी और 23.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

11 अक्‍टूबर, 2022 से पटना जंक्‍शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 04.17 बजे बरवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 04.19 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10 अक्‍टूबर, 2022 से रांची से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस  20.07 बजे बरवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 20.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

11 अक्‍टूबर, 2022 से सासाराम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस 06.35 बजे बरवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 06.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

8 अक्‍टूबर, 2022 से गांधीधाम से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस 06.24 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी और 06.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

10 अक्‍टूबर, 2022 से हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस 04.25 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 04.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।