लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में बेटी के जन्म पर मां और बेटी सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में शनिवार को दिनभर जश्न का माहौल रहा। यह सब इसलिए हो रहा था कि यहां एक मां ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है।

जश्न नारनौलीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष लायंस सुनीता अग्रवाल की अगुवाई में हो रहा था। इस दौरान बुजुर्गों ने मंगल गीत गाकर मां-बेटी को खूब आशीर्वाद दिया। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट इस जश्न में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहा है।

इधर मौके पर नारनौलीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष लायंस सुनीता अग्रवाल की तरफ से मां को फलों से भरी टोकरी और नवजात बिटिया को नव वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सब कुछ निरामया हॉस्पिटल में लायंस सह कंप्यूटर साइंस की अस्सिटेंट प्रोफेसर सुनीता अग्रवाल के सहयोग से हो रहा है। इनके इस कार्य की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

मौके पर सुनीता अग्रवाल ने कहा कि समाज में बदलाव हो रहा है और बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इस तरह के प्रयास से समाज में जागरुकता लाएंगे और बेटियों को सम्मान मिलेगा।

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, सचिव लायंस सुनील माथुर, संगीता माथुर एवं लायंस क्लब ऑफ साउथ के धीरज ग्रोवर समेत कई लायंसों की उपस्थिति रही।