नई दिल्ली। कांग्रेस के नए केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बन गये हैं। उन्होंने चुनाव में शशि थरूर को बड़े अंतर से हराया है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राहुल गांधी ने भी अपनी भूमिका को लेकर भी खुलासा किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की। शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं।
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एलान करते हुए कहा मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।
उधर, आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खड़गे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह अध्यक्ष तय करेंगे।