- कल राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका
रांची। मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण कल से चार दिनों तक झारखंड के कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। एक दिन के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 अक्टूबर को दी।
21 अक्टूबर तक ये स्थिति
16 से 19 अक्टूबर तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
20 और 21 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
कल वज्रपात संभव
16 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्थान पर रहें।
रांची का ये हाल
मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 16 से 19 अक्टूबर तक आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।