रांची। पूरे देश में 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन झारखंड में बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 अक्टूबर को दी है।
28 अक्टूबर तक ये स्थिति
23 अक्टूबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
24 अक्टूबर को गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
25 से 28 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
रांची का ये हाल
मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 23 से 25 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। 26 से 28 अक्टूबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा।
खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।