रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हटिया-दरभंगा-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच यानी 16 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08626 हटिया-दरभंगा छठ स्पेशल 27 अक्टूबर, 2022 (वृहस्पतिवार) को हटिया से चलेगी।
ट्रेन का हटिया प्रस्थान 23:45 बजे, रांची आगमन 00:02 बजे प्रस्थान 00:17 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे एवं दरभंगा आगमन 14.30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08625 दरभंगा-हटिया छठ स्पेशल 28 अक्टूबर, 2022 (शुक्रवार) को दरभंगा से चलेगी।
ट्रेन का दरभंगा प्रस्थान 16:30 बजे, मुरी आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, रांची आगमन 07:55 बजे प्रस्थान 08:05 बजे एवं हटिया आगमन 08:30 बजे होगा।
ये ट्रेनें बोकारो, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर होकर चलेगी।