
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के नदिया मैना बगीचा स्थित गायत्री ज्वेलर्स में दुकानदार को पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर को दुकान में दो महिला पहुंची। दुकानदार से लेन-देन कर रहे थी। उसी वक्त दुकान में एक युवक पहुंचा। पिस्टल निकाल कर महिलाओं से बहस करने लगा।
दुकानदार द्वारा इसका बीच-वचाव किया गया। इसके बाद युवक ने दुकानदार पर पिस्टल तान दिया। उन्हें देख लेने एवं जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से सर्राफा व्यवसायी काफी भयभीत है। अपराधी का यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया है।
इस घटना की सूचना तत्काल लोहरदगा पुलिस को दी गयी। पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अपराधी की खोजबीन में जुट गई है। वहीं जुरिया निवासी महिला ग्राहक के घर पुलिस पहुंची। पूछताछ कर जांच में जुट गयी है।
इधर, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख उमेश सिंह ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन निकम्मी हो गयी है। प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे अपराधी को अविलम्ब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे।