स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में मनाया गया दीपोत्‍सव

झारखंड
Spread the love

रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली के इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्‍यम से धनतेरस से लेकर भैया दूज तक की कहानी को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बच्‍चों ने आतिशबाजी भी की। दीपावली के इस त्योहार में सभी के घरों को रोशन करने के उद्देश्य से बच्चों ने गरीबों के बीच वस्त्र और मिठाइयां बांटी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने बच्चों को त्‍योहार की शुभकामनाएं दी।