झारखंड चैंबर में भी राहुल के साथ हुआ खेल, मंत्री बन गये अध्‍यक्ष

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। कांग्रेस के राहुल के साथ जैसा गोवा में खेल हुआ, ठीक वैसा ही झारखंड चैंबर में राहुल के साथ हो गया। किशोर मंत्री कम सीट जीतने के बाद भी चैंबर के अध्‍यक्ष बन गये। उन्‍होंने अपनी नई टीम भी गठित की।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2022-23 के नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक 14 सितंबर को चैंबर भवन में हुई। इसकी अध्‍यक्षता चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया एवं पवन शर्मा ने की।

चुनाव पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। वर्षभर राज्य के स्टेकहोल्डर्स के कार्यों के साथ ही राज्य हित में कार्यरत रहने को कहा।

बैठक के दौरान झारखंड चैंबर के इस कार्यकाल के पदधारियों का चयन किया गया। किशोर मंत्री को अध्यक्ष चयनित किया गया। डॉ अभिषेक रामाधीन को महासचिव, आदित्य मल्होत्रा और अमित शर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित पोद्दार और शैलेश अग्रवाल को सह सचिव एवं सुनील केडिया को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री ने चैंबर को और अधिक मजबूती प्रदान कराने में सभी व्यापारी और उद्यमियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की। यह भी कहा कि राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं के समधान के लिए मैं और हमारी पूरी कार्यकारिणी समिति 24 घंटे उपलब्ध है। व्यापारी निःसंकोच अपनी समस्याएं हमसे साझा करें। निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा के कार्यकाल में चैंबर द्वारा किये गये सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने में नई कार्यकारिणी समिति अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

बैठक के उपरांत चुनाव पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री को अध्यक्ष का पदभार सौंपा। बैठक के दौरान चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सह चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया, पवन शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, ज्योति कुमारी, परेश गट्टानी, अमित शर्मा, प्रवीण लोहिया, डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन, राम बांगड, शैलेश अग्रवाल, राहुल मारू, राहुल साबू, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, सुनील केडिया, मनीष सर्राफ, सोनी मेहता, रोहित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अनिश बुधिया और नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू उपस्थित थे।