Ranchi : वज्रपात से दो महिला की मौत, परिवार पर टूटा मुसीबत का पहाड़

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के कांके और पिठोरिया में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत 2 सितंबर को हो गई। मौत के बाद जिला प्रशासन ने वज्रपात के दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उनकी मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात से कांके और पिठोरिया क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत हो गई। कांके थाना क्षेत्र के गागी निवासी अनीता देवी (30) की मौत वज्रपात से हो गई।

परिजनों के अनुसार अनीता अपने खेत में काम कर रही थी। तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई चपेट में वह आ गई। परिजन आनन फानन में उसे रिम्स ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनीत की दो बेटी है। अनीता घर चलाने के लिए पति के साथ कृषि कार्य के साथ-साथ सब्जी बेचने का काम करती थी।

दूसरी घटना में पिठोरिया थाना क्षेत्र के उपर कोनकी बरवाटोली निवासी रंजीत उरांव की पत्नी चांदनी देवी (27) की वज्रपात से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चांदनी शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में काम कर रही थी। दोपहर में तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई। इसकी चपेट में आकर उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पिठोरिया थाना प्रभारी और कांके सीओ को दे दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा और इचपीडी के उपमुखिया गुफरान अंसारी ने दोनों परिवारों के परिजनों से बातकर संवेदना प्रकट की। प्रमुख ने बताया दोनों परिवार अत्यंत गरीब हैं। कांके सीओ दिवाकर सी द्विवेदी से बात कर अतिशीघ्र मुआवजा राशि दोनों परिवार को मुहैया कराने का आग्रह किया।