आपत्तिजनक वीडियो लीक : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 24 सितंबर तक बंद

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। आपत्तिजनक वीडियो लीक कांड के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। कुछ छात्र अपने घरों के लिए निकल गये हैं। वीडियो लीक होने के बाद विद्यार्थियों ने जमकर बवाल मचाया था।

विश्वविद्यालय के कथित वीडियो लीक विवाद को लेकर कल परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एक को हिरासत में लिया गया है।

बताते चलें कि हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा द्वारा कई अन्य छात्राओं का ‘आपत्तिजनक’ वीडियो बनाए जाने की ‘अफवाह’ को लेकर पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जांच के आदेश दिए।

एमएमएस कांड में छात्राओं का गुनहगार एक युवक को पकड़ा गया है। रविवार को शिमला जिला पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश जाकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सनी मेहता के रूप में हुई है।

इस मामले की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार किया था। उसके बाद हिमाचल प्रदेश में एक युवक को हिरासत में लिया गया।