निर्मला कॉलेज में आत्महत्या निवारण पर व्याख्यान आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में ‘आत्महत्या निवारण सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 8 सितंबर, 2022 को आत्महत्या निवारण पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति उपस्थित थीं।

मुख्य अतिथि डॉ सिस्टर ज्योति ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जागरुकता बढ़ाई जा सकती है। आत्महत्या जैसे गंभीर विषय पर रोकथाम की पहल हो सकती है। मुख्य वक्ता केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान  के डॉ वरूण मेहता ने आत्महत्या से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

डॉ मेहता ने आत्महत्या से जुड़े कई मिथक तथ्यों पर भी प्रकाश डाला। इसके संकेतों पर ध्यान देने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया, जिस पर आपातकालीन परिस्थिति में मदद के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति प्रसाद, डॉ सरबत जबीन, डॉ इरा त्रिपाठी, डॉ विनीता सिन्हा एवं डॉ सौम्या झा और मनोविज्ञान विभाग की छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरबत जबीन तथा धन्यवाद डॉ इरा त्रिपाठी ने किया।