
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 सितंबर, 2022 को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में 14 सितंबर 2022 को अपराह्न 4 बजे से होगी। यह अैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बतातें चलें कि हाल के दिनों में कैबिनेट में हेमंत सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करने सहित कई अहम् निर्णय लिये हैं। इसके अलावा कई विभिन्न संगठन के सदस्यों ने सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर कई आश्वासन दिए हैं।