रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी बीमार हैं। उनका इलाज रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में चल रहा है। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उनसे मिलने 6 सितंबर को अस्पताल पहुंचे।
मंत्री ने इलाज करा रहे पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी का हाल-चाल जाना। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने इन सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को रिम्स पहुंचकर इलाजरत सुनीता खाखा से मुलाकात की। उन्होंने सुनीता का मनोबल बढ़ाते हुए आश्वासत किया कि पूरी सरकार आपके सहयोग के लिए खड़ी है। भविष्य में किसी भी तरह का दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा।
ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि 21वीं शताब्दी में भी इस तरह के अमानवीय कृत्य हो सकते हैं इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे कृत्य करने वाले लोग इंसान की श्रेणी में आ ही नहीं सकते।
मंत्री ने सुनीता का इलाज कर रहे चिकित्सक से उनके इलाज की संपूर्ण जानकारी ली। समुचित इलाज और देखभाल का निर्देश दिया। सुनीता के भाई से इन्होंने बातचीत की तथा उनका पूरा ख्याल रखने की बात कही।