
- स्वागत सह विदाई समारोह और विचार गोष्ठी आयोजित
रांची। शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास संभव है। शिक्षा और समाज एक दूसरे के पूरक हैं। शिक्षित समाज ही राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करता है। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कही। वे 7 सितंबर को कांके प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरसंडे, कांके) में स्वागत सह विदाई समारोह में बोल रहे थे।
मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश चौधरी का स्वागत और निवर्तमान बीइईओ धीरेंद्र कुमार को विदाई दी गई। धीरेंद्र ने कहा शिक्षा विकास की नींव है। देश समाज के लोग को शिक्षित होते ही वहां अन्य चीजें खुद ब खुद विकसित हो जाती है।
समारोह में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने निवर्तमान बीइईओ के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही, वर्तमान बीईईओ से आशा की कि शिक्षक सम्मान के भूखे हैं। उसमें कटौती नहीं होनी चाहिए। उनकी समस्या के निदान के लिए तत्पर रहें। उनके द्वारा अधूरे कार्यों को पूरा करें। तभी शैक्षणिक सहित सभी कार्यों में प्रखंड अव्वल रह सकेगा। यह शिक्षकों के सहयोग से ही हो सकता है।

मंच संचालन शिक्षक रेहान अखतर ने किया। इसके पूर्व वर्तमान बीइईओ का शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। निवर्तमान बीइईओ का मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संजय कुमार, डॉ यासमीन जहां, बीआरपी कृष्णा कुमार और सीआरपी लोगों द्वारा उपहार और बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संजय कुमार, वाहिद अंसारी, अरविंद कुमार, ज्योति निधि, निशी कुमारी, संजय कुमार, सुशील पांडे, पुखराज कुमार, विनय कुमार, ओम प्रकाश ने अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बीपीओ मंजू कुमारी, सुमंत कुमार, महमूद आलम, मनीष कुमार, जैनुल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, श्याम कुमार, रज्जाक अंसारी, अरविंद मिश्रा, एलिन डडेल, जमील अख्तर, सबिता मिंज, इमरोज अंसारी, राजीव कुमार झा आदि लोग शामिल थे।