इन रेलवे भर्ती बोर्ड के लेबल-6 के रिजल्‍ट घोषित, कल इनका परिणाम संभव

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी श्रेणी के लेवल-6  के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कई आरआरबी द्वारा लेवल-6 के परिणाम कल घोषित किए जाने की संभावना है।

जानकारी हो कि भारतीय रेलवे ने 30 जुलाई, 2022 को स्टेशन मास्टर, वाणिज्यिक अपरेंटिस के 7124 पदों पर भर्ती के लिए (सीईएन 01/2019) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के लेवल-6 के लिए कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (सीबीएटी) का आयोजन किया था।

आरआरबी चेन्नई और आरआरबी सिलीगुड़ी द्वारा लेवल-6 पदों के परिणाम आज पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं।

अन्य आरआरबी द्वारा परिणामों को अंतिम रूप देने और उन्हें अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी 21 आरआरबी द्वारा परिणाम कल तक घोषित कर दिए जाने की उम्‍मीद है।