रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के छात्रों के फाइन आर्ट क्लब (मुस) ने नवरात्र पर रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को किया। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
छात्रों के 12 ग्रुप के सदस्यों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ढाई घंटे में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा पर आधारित मनमोहक रंगोली बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया।
मुख्य अतिथि अनुप नंदी और एशमत परवीन ने छात्रों का अवलोकन किया। उनकी उत्कृष्ट कला की सराहना की। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट रंगोली निर्माण करने वाले छात्रों का चयन कर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में ग्रुप 2 की श्वेता राज एवं महाश्वेता महेश्वरी को प्रथम पुरस्कार, ग्रुप 4 की ज्योति, आकांशा स्मृति व कोमल सिन्हा को द्वितीय पुरस्कार और ग्रुप 7 की प्रीति हिम्मत, सिंहका, फरहत जहां एवं दीप शिखा को तृतीय पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता का संचालन मुस के क्लब मेंटर डॉ वर्षा राणी एवं क्लब हेड श्रेया सिंह ने किया। आयोजन में क्लब के छात्र सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। मौके पर एस जयसवाल भी मौजूद थे।