jharkhand

झारखंड के आईएएस की ट्रांसफर और पोस्टिंग, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 24 अगस्‍त को जारी कर दिया। कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार भी दिया गया है।

इसका किया गया तबादला

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर पदस्थापित डॉ नितीन मदन कुलकर्णी (अतिरिक्त प्रभार-राज्यपाल के प्रधान सचिव) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया था। उसे विलोपित करते हुए डॉ नितीन मदन कुलकर्णी को राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के श्रीनिवासन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उसे विलोपित कर दिया गया है। श्रीनिवासन अगले आदेश तक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के पद पर बने रहेंगे।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे ए मुथुकुमार को अगले आदेश तक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।