जमशेदपुर। टाटा स्टील के विभिन्न डिवीजन और विभागों के 50 कर्मचारियों ने जमशेदपुर वर्क्स के स्टीलेनियम हॉल में आयोजित एक समारोह के दौरान 17 अगस्त, 2022 को शाबाशी पुरस्कार प्राप्त किया। कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने 2019-21 की अवधि के दौरान कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए।
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट विभाग द्वारा शाबाशी पुरस्कार कंपनी के सभी नॉन-ऑफिसर्स के लिए वर्ष 2002-03 में स्थापित किया गया था। सुरक्षा, पर्यावरण, गुणवत्ता, दक्षता, कार्य अनुशासन, सहकर्मियों और टीम के सदस्यों के हितों की परवाह, परिवर्तन की पहल और रचनात्मकता के क्षेत्र में लगातार अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हर साल विशेष शाबाशी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
स्पेशल शाबाशी अवार्ड में सम्मान प्रमाण पत्र और परिवार के साथ भारत के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में चार दिन/तीन रातों का एक बोनान्जा हॉलीडे पैकेज शामिल है। अब तक 422 कर्मचारियों (उपरोक्त 50 कर्मचारियों सहित) को यह पुरस्कार मिल चुका है।
इस समारोह में विभिन्न डिवीजन के वाईस प्रेसिडेंट, चीफ और विभागों के हेड, लाइन मैनेजर्स और एचआरएम अधिकारियों ने भाग लिया। इस पुरस्कार के लिए 174 नामांकन आए थे।

पुरस्कृत कर्मचारी
क्रम संख्या. | वित्त वर्ष | नाम | विभाग |
1 | FY19 | वेद प्रकाश | सेफ्टी इंडिया एंड एसईए |
2 | FY19 | कुमार चंदन | सेफ्टी इंडिया एंड एसईए |
3 | FY19 | सुनील कुमार | एलडी#3 एंड टीएससीआर |
4 | FY19 | मनोज कुमार | वायर रॉड मिल |
5 | FY19 | अमिताभ सरकार | एलडी # 2 एंड स्लैब कॉस्टर |
6 | FY19 | धीरज कुमार सिंह | आई ब्लास्ट फर्नेस |
7 | FY19 | विनय कुमार श्रीवास्तव | पी एंड एल – जोडा |
8 | FY19 | रामेश्वर साव | जामाडोबा कोलियरी |
9 | FY19 | सुधीर कुमार सिन्हा | क्वेरी एबी और ई |
10 | FY19 | श्रीनिबास साहू | एफएपी, जोडा |
11 | FY19 | जगदीश प्रधान | सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस TSK |
12 | FY19 | पार्थ सारथी साहू | सिंटर प्लांट टीएसके |
13 | FY19 | अविनाश कुमार | मार्केटिंग एंड सेल्स |
14 | FY19 | दीपक रंजन महापात्र | आयरन मेकिंग इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस |
15 | FY19 | चौ. श्रीनिवास राव | एमईडी मैकेनिकल |
16 | FY19 | जितेंद्र कुमार सिंह | स्टील मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस |
17 | FY19 | चंदन कुमार महतो | आयरन मेकिंग इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस |
18 | FY19 | रवीन्द्र कुमार सिंह | मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस |
19 | FY19 | सुभोजीत मुखर्जी | वीपी का कार्यालय (HRM) |
20 | FY19 | पीयूष कुमार मिश्रा | रिसर्च एंड डेवलपमेंट |
21 | FY19 | हरीशकुमार पटेल | ऑपरेशन्स वायर प्लांट II |
22 | FY20 | जे पी जोसेफ अरुण | कोल्ड रोलिंग मिल |
23 | FY20 | सरोज कुमार प्रमाणिक | लाइम प्लांट |
24 | FY20 | मनीष कुमार पाण्डेय | एल डी शॉप # 1 |
25 | FY20 | अमित कुमार सिंह | पी एंड एल – जोडा |
26 | FY20 | अक्षय कुमार पात्रा | नोआमुंडी आयरन माइन |
27 | FY20 | अभिषेक हाज़रा | सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस TSK |
28 | FY20 | प्रशांत कुमार मोहंती | मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस |
29 | FY20 | राकेश दास | फ्यूल मैनेजमेंट |
30 | FY20 | संदीप रॉय चौधरी | एडमिनिस्ट्रेशन – एम एंड एस |
31 | FY21 | धनंजय वर्मा | हॉट स्ट्रिप मिल |
32 | FY21 | के. वंदना | सीआरएम बारा |
33 | FY21 | लक्ष्मी नारायण सिंह | लाइम प्लांट |
34 | FY21 | राजेश कुमार सिंह | मर्चेंट मिल |
35 | FY21 | नवीन कुमार | आई ब्लास्ट फर्नेस |
36 | FY21 | चंद्र मोहन | सिंटर प्लांट |
37 | FY21 | जयंत साहा | हुगली मेट कोक |
38 | FY21 | संजय कुमार कांति | पी एंड एल – नोआमुंडी |
39 | FY21 | अर्नब मल्लिक | खोंदबोंद |
40 | FY21 | रमेश चंद्र नायक | जोडा ईस्ट आयरन माइन |
41 | FY21 | मो. खलील खान | जामाडोबा कोलियरी |
42 | FY21 | बिकाश कुमार दलेई | सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस TSK |
43 | FY21 | सायंतन बारिक | कोक प्लांट टीएसके |
44 | FY21 | सरिता सिंह | सप्लाई चेन और ईपीए मैनेजमेंट। ट्यूब्स |
45 | FY21 | चंद्र कांत चक्रवर्ती | मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस |
46 | FY21 | निकिता | फ्यूल मैनेजमेंट |
47 | FY21 | संजीव कुमार | मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस |
48 | FY21 | मयंक पांडेय | मिल्स एंड यूटिलिटीज मैकेनिकल मेंटेनेंस |
49 | FY21 | कृष्ण कुमार | लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन्स TSJ |
50 | FY21 | ओम प्रकाश उपाध्याय | लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन्स TSJ |