हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी

झारखंड
Spread the love

रांची। नेहरू युवा केन्द्र, रांची और राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तुपुदाना द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति नारा ‘तिरंगा हमारी शान है, हम सब भारतीयों की पहचान है’, ‘हम सबने ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है’, ‘देशभक्ति की एक पुकार तिरंगा लहराए बार बार’ जैसे नारे लगाये।

प्रभात फेरी के माध्‍यम से अभिभावकों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, रांची के नामकुम प्रखंड एनवाईवी समी हैदर, विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।