अमृत महोत्सव को लेकर कदमा बाजार में प्रभात फेरी सह जनजागरण यात्रा निकाली

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव को लेकर कदमा बाजार में बुधवार को प्रभात फेरी सह जनजागरण यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के आईटी सेल प्रमुख, मंडल के उपाध्यक्ष एवं पदाधारी, मोर्चा के अध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश संयोजक भाजपा किसान मोर्चा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सत्‍येंद्र प्रसाद ने कहा कि देश की आन, बान और शान पवित्र तिरंगे को अपने हांथों में लहराते हुए लोग प्रभात फेरी में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। संग प्रभात फेरी के माध्यम से कदमा में आम जनमानस को हर-घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और हर घर में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया।